टाटा के इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाद अगर कोई कंपनी अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भारत में नाम बना रहा हैं तो वो एमजी हैं। एमजी ने अपने जेडएस को इलेक्ट्रिक रूप में लॉन्च किया हैं। एमजी की यह कार 2 प्रकार के कीमत के रेंज में उपलब्ध हैं।
एमजी जेडएस ईवी की कीमत-
एमजी जेडएस ईवी की 2 मॉडल के कीमत 21लाख से लेकर 25 लाख तक दिखाई देती हैं। उसमे से एमजी जेडएस ईवी एक्साइड की कीमत 21 लाख हैं और वही एमजी जेडएस ईवी एक्सक्लूसिव की कीमत 24.18 लाख है।
एमजी जेडएस ईवी के कलर –
अगर हम एमजी जेडएस ईवी एक्साइड की बाद करें तो इस कार में हमें लाल और सिल्वर ये दो ही कलर देखने को मिलते है वही हम अगर एक्सक्लूसिव मॉडल की बात करे तो हमे गाड़ी के कलर में नीला कलर ज्यादा देखने को मिलता है।
एमजी जेडएस ईवी की बैटरी-
बैटरी की बात करें तो एमजी जेडएस ईवी में 44.5 kWh की बैटरी लगाई गयी है जो गाड़ी के साथ मिलने वाले चार्जर से चार्ज करें तो फुल चार्ज होने के लिए 15 से 18 घंटे लगाती है। वही अगर हम इसे चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करने ले जाए तो यह 1 से 2 घंटे फुल चार्ज होने के लिए लेती है।
एमजी जेडएस ईवी की पॉवर और रेंज-
इलेक्ट्रिक कार अपने इलेक्ट्रिक बैटरी और मोटर के कारण अन्य पेट्रोल ,डीजल गाड़ियों से पॉवरफुल होती है। एमजी जेडएस ईवी 142.76PS की पॉवर देती है।
कंपनी ने एमजी जेडएस ईवी अपने एक फुल चार्जिंग में 412 किलोमीटर जाने का दावा करती है वही इस गाड़ी मे 3 चलने के मोड दिए गए है। यह गाड़ी 100 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड पकड़ने के लिए 8.5 सेकंड लेती है।
एमजी जेडएस ईवी एक्साइड के फीचर्स –
सुरक्षा और मनोरंजन फीचर्स-
सुरक्षा फीचर्स | मनोरंजन फीचर्स |
---|---|
डुअल फ्रंट एयर बैग | 8 इंच टच स्क्रीन |
सीट बेल्ट रीमैंडर | 4 स्पीकर |
हाई स्पीड अलर्ट | ब्लूटूथ काँनेक्विटी |
रियर पार्किंग सेंसर | |
हिल स्टार्ट असिस्ट | |
रियर वायपर | |
हिल डिसेंट कंट्रोल | |
इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक | |
3×3 रियर सीट बेल्ट | |
स्पीड सेंस ऑटो लॉक | |
रियर पार्किंग कैमरा | |
रियर डिस्क ब्रेक | |
ऐंटी थीफ अलर्ट |
फंक्शनल और शैली (style) फीचर्स-
फंक्शनल फीचर्स | शैली style फीचर्स |
---|---|
कीलेस एंट्री | एलॉय व्हील |
स्टार्ट/स्टॉप बटन | LED DRLS |
फ्रंट और रियर USB | डुअर हैंडल शैली |
3 मोड ऑपशन | |
रियर एडजस्टिबल हेड रेस्ट | |
फ्रंट आर्म रेस्ट |
एमजी जेडएस ईवी एक्साइड की तुलना में एमजी जेडएस ईवी एक्सक्लूसिव के ज्यादा फीचर्स
फंक्शनल फीचर्स | शैली (style) फीचर्स |
---|---|
रेन सेंसिंग वायपर | सन रूफ |
फ्रंट सीट बैक पॉकेट | 6 स्पीकर |
पॉवर फ्रंट सीट | |
हिट ORVMs |
और कौनसे फीचर्स एमजी जेडएस ईवी में चाहिए थे?
ऑटो ac
वायरलेस चार्जिंग
फ्रंट पार्किंग सेंसर
LED हेड लैम्प