अगर आप भारत में देखें तो लोग टाटा कंपनी को अपना मानते हैं। वही आज की बात करें तो टाटा ने अपने इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च भी कर दिए हैं। टाटा नेक्सन ईवी की बात करें तो यह गाड़ी अपने 3 नए मॉडल के साथ बाजार में लॉन्च कर दी गई हैं।
टाटा नेक्सन ईवी के मॉडल-
टाटा नेक्सन ईवी के मॉडल की बात करें तो यह गाड़ी 3 प्रकार में आपको मिलती हैं। इन मॉडल में टाटा नेक्सन ईवी एक्सएम जिसकी किमत 13.99 लाख, टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस (किमत 15.65 लाख) और टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लक्स (कीमत 15.99 लाख) यह कार मौजूद हैं।


Image credit – DriveSpark
टाटा नेक्सन ईवी का चार्जिंग-
अगर गाड़ी के चार्जिंग की बात करें तो कंपनी ने अपने चार्जिंग स्टेशन और घर पर चार्जिंग से कितना वक्त लग सकता है ये बताया है। अगर हम टाटा नेक्सन ईवी को घर पर चार्ज करें तो यह कार 10 से 90 प्रतिशतचार्ज होने के लिए 8 से 9 घंटे तक लेती है।
वही हम इस कार को CCS2 चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करने ले जाए तो यह कार 0 से 80 प्रतिशत चार्ज होने के लिए 1 से 1.5 घंटे लेती हैं।
टाटा नेक्सन ईवी के फीचर्स-
टाटा नेक्सन ईवी के कलर-
टाटा नेक्सन ईवी के 3 अलग अलग मॉडल होने के कारण इसमें फीचर्स भी अलग अलग है। लेकिन अगर हम टाटा नेक्सन ईवी के रंगों की बात करें तो तीनों कार मॉडल हमें 3 रंगों में मिलते हैं। यह कार सफेद, नीले और सिल्वर रंगों में मिल जाती हैं।
टाटा नेक्सन ईवी की टॉप स्पीड-
वही हम टाटा नेक्सन ईवी के टॉप स्पीड की बात करें तो यह 120 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। यह कार 0 से 60 किलोमीटर स्पीड पकड़ने के लिए 4.6 सेकंड और 0 से 100 की स्पीड पकड़ने के लिए 9.9 सेकंड लगाती हैं।
टाटा नेक्सन ईवी बैटरी और मोटर-
टाटा नेक्सन ईवी घर पर 0 से 80 चार्जिंग होने के लिए 8.5 घंटे और चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होने के लिए 1-2 घंटे लेती हैं। इसकी बैटरी कैपेसिटी 30.2 kwh हैं। इसक बैटरी और मोटर पर कंपनी ने 8 वर्ष / 1.6 लाख किलोमीटर चलाना की वॉरंटी दी है।
टाटा नेक्सन ईवी एक्सएम के फीचर्स-
टाटा नेक्सन ईवी के कुछ जनरल फीचर्स-
१) डुअल फ्रंट एयर बैग
२) सीट बेल्ट रीमैडर
३) स्पीड वार्निंग
४) रिवर्स पार्क सेंसर
४) बैटरी अलर्ट (स्क्रीन)
५) एक से ज्यादा गाड़ी चलाने के मोड़
६) ऑटो ac
७) ब्लूटूथ काँनेक्विटी
मुख्य फीचर्स
सुरक्षा और मनोरंजन | कार्यात्मक(फंक्शनल functional) | रचना(शैली style) |
---|---|---|
प्रोजेक्टर हेडलम्प् | 4 डूअर पॉकेट | ब्लैक डूअर हैंडल |
हिल स्टार्ट असिस्ट और कंट्रोल | पॉवर विंडो | ग्लॉस्सी ब्लैक इंडिकेटर |
ऑडियो सिस्टम | चाबी के बिना गाड़ी में प्रवेश | LED लैम्प |
4 स्पीकर | गाड़ी चालू बंद करने के लिए बटन | स्टील व्हील |
फिक्स रियर हेड रेस्ट |
टाटा नेक्सन ईवी एक्सएम की तुलना में टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड के फीचर्स-
सुरक्षा और मनोरंजन | फंक्शनल | शैली (style) |
---|---|---|
रियर पार्किंग कैमरा | रियर ac | anttena (sharp) |
रियर वायपर | बूट लैम्प | बॉडी कलर डूअर |
फ्रंट फॉग लैम्प | Adjustible फ्रंट सीट | एलॉय व्हील |
8 स्पीकर | USB चार्जिंग | |
टच स्क्रीन | कूलर बॉक्स |
टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड की तुलना में टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड लक्स के फीचर्स-
फंक्शनल | शैली (style) |
---|---|
रेन सेंसिंग वयपर | सन रूफ |
ऑटो हेड लैम्प | |
रियर आर्म रेस्ट | |
स्पिल्टिंग( spilting) रियर सीट | |
Adjustable रियर हेड रेस्ट |